जनता से सीधे संवाद कर भरोसा जीत रहे एसपी संतोष कुमार
किशनगंज, अप्रैल 26 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन थाना परिसर में आयोजित जन सुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनता है, तो विश्वास और सहयोग दोनों ही मजबूत होते हैं। इस कार्यक्रम में पुलिस कप्तान संतोष कुमार की सक्रिय भागीदारी और संवेदनशील रवैया खास आकर्षण का केंद्र रहा। एसपी श्री कुमार ने न सिर्फ लोगों की शिकायतें सुनीं, बल्कि कई मामलों में मौके पर ही समाधान का प्रयास कर यह संदेश दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- डीएम व एसपी ने मौके पर सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश लंबित मामलों की समीक्षा, जमीन विवादों का निपटारा और पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.