प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार जनता से वोट देने का अधिकार छीन रही है। शहर कांग्रेस कमेटी और फ्रंटल संगठनों की बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारें तानाशाही रवैया अपना रही हैं। सरकार गांधी, नेहरू, पटेल और आजाद के संघर्ष से मिली आजादी को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का आंदोलन न्याय मिलने तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाने दिल्ली चलें कांग्रेसी: वीरेंद्र चौधरी बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने की। इस दौरान विजय मिश्रा, अशफाक अहमद, सुधाकर त...