हरदोई, अप्रैल 11 -- बेनीगंज। मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत शनिवार को अपने कैंप कार्यालय शाहपुर में जनता की जन समस्याओं से रूबरू हुए। सांसद ने 14 अप्रैल को जिले पर होने वाली आंबेडकर जयंती कार्यक्रम को भी सफल बनाए जाने के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारिओं को निर्देशित किया। जन समस्याओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए आदेशित किया। सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम बाबा साहब के विचारों, सिद्धांतों को ताजा करने के लिए मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में हमारे लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा एवं बूथ स्तरों पर पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है, जो सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर हरदोई पहुंचेंगे। सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.