महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान बवाल के बाद पुलिस की ज्यादती पर उठे सवाल के बीच एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनता से गलत व्यवहार करने, राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों को भ्रामक सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक श्यामदेऊरवा अखिलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, जनता के प्रति असंवेदनशील रवैया व राजकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पुलिसकर्मी का यह परम कर्तव्य है कि वह आम जनता से शिष्टतापूर्वक व्यवहार करे व पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। लापरवाही पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई ज...