मधेपुरा, अप्रैल 19 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार शनिवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने कलेक्ट्रेट की लगभग सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संचालित प्रशासनिक कार्यों की स्थिति, अभिलेखों का संधारण और लंबित मामलों की समीक्षा की। आयुक्त ने स्थापना शाखा, पंचायत शाखा, सामान्य शाखा सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने शाखाओं में रखे गए अभिलेखों, रजिस्टरों और फाइलों की जांच करते हुए उसके अद्यतन और व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और अनावश्यक विलंब से बचने की कड़ी हिदायत दी।प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों से संवाद करते हुए कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चि...