सीवान, अप्रैल 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एसपी पूरन कुमार झा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में सभी शाखा प्रभारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही, आम जनता से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहें। पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेह...