कोडरमा, मार्च 15 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच नगर पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा एवं सभी वार्ड पार्षदों से नगरवासियों को काफी उम्मीदें हैं। नगर के लोगों की अपेक्षा है कि नया नेतृत्व डोमचांच के समग्र विकास की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाएगा तथा वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान करेगा। विशेष रूप से होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। नगरवासियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में होल्डिंग टैक्स में कई गुना वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसलिए नगर पंचायत के नए अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों से यह उम्मीद की जा रही है कि वे इस बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम कर पहले की तरह सामान्य और न्यायसंगत स्तर पर लाने का प्रयास करेंगे।इसके अलावा नगर में विभिन्न विकास योजनाओं में भ्रष्टाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.