जनता सेवा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य टीम ने आधी रात में किया सील
सिद्धार्थ, जून 29 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इटवा कस्बे में संचालित जनता सेवा हॉस्पिटल में 23 मई की रात सीजर के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले पर गठित जांच समिति ने हॉस्पिटल प्रबंधन को जांच पूरी होकर अंतिम निर्णय आने तक ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं को बंद रखने का सख्त निर्देश दिया था, बावजूद चोरी-छिपे इलाज व ऑपरेशन किया जा रहा था। इसकी शिकायत होते ही 27 जून की रात स्वास्थ्य टीम ने हॉस्पिटल पर छापेमारी की। यहां सी-सेक्शन (ऑपरेशन) की दो मरीज भर्ती मिली। इन्हें मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराकर आधी रात में ही हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। मौके पर कुछ चिकित्सकों के संदिग्ध दस्तावेज व स्टॉप मिले हैं। जिन्हें जप्त कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है.
नवजात की मौत और जांच समिति दरअसल, इटवा कस्बे में संचालित जनता सेवा हॉस्पिटल में 23 मई की रात सीजर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.