मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। जनता सेवक समाज के ओर से रविवार को 66 वां ईद मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद कर बधाई दी। इस दौरान देश में सुख शांति की कामना की। वहीं निर्भय गुप्ता ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। आदित्य कुमार, धर्मेन्द्र यादव, अतुल जोहरी, सुमित गुप्ता,विनय शर्मा, मौ़ माजिद, आनंद कुमार, मंसूर उर्रहमान, शकील खां आदि ने मुबारकबाद पेश की। वहीं डॉ़ पूनम गुप्ता ने कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार गुरविंदर सिंह, मिर्जा अरशद बेग ने की। संचालन नीरज रस्तोगी व मनोरमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सुयांश, आनंद कुमार, शोभित शर्मा, प्रदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...