रांची, मार्च 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि देश की जनता अब रिकॉर्ड और प्रचार के बीच का फर्क समझ चुकी है। 8,931 दिनों का रिकॉर्ड गिनाने से देश की असल समस्याएं नहीं छुपाई जा सकतीं। 75 वर्षों के इतिहास में देश ने पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री देखा है, जो मन की बात के जरिए केवल एकतरफा संवाद करता है, लेकिन जनता के सवालों का जवाब देने से बचता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में देश टुकड़ों में बंटता नजर आ रहा है। भारत की स्थिति ऐसी बन गई है कि देश का नेतृत्व स्वतंत्र निर्णय लेने के बजाए, अमेरिका के इशारों पर चलता हुआ प्रतीत होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...