गाजीपुर, मार्च 6 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के इस्तीफे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चिंता पर प्रतिक्रिया दी। मंत्री निषाद ने कहा कि लोगों की अपनी-अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं होती हैं। बिहार में लालू प्रसाद यादव के बाद अब नीतीश कुमार के युग की समाप्ति के सवाल पर मंत्री निषाद ने कहा कि अब यह जनता का युग है। उन्होंने टीएन शेषन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले लोग चुनाव आयोग को नहीं जानते थे, लेकिन शेषन ने चुनाव व्यवस्था को सुधारा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद जनता राजनीति, वोट और उसकी शक्ति को समझ रही है। ऐसे म...