चक्रधरपुर, अप्रैल 23 -- चक्रधरपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी और रेलवे क्षेत्र में जाने वाले छह में चार मार्ग पर रात्रि में गेट लगा कर बंद करने के मामले को लेकर जनता रेल आन्दोलन द्वारा गुरुवार को पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी को उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। मांग पत्र में कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल से रेलवे को सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है, जिस कारण मंडल द्वारा मालगाड़ियों के परिचालन में प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि पेसेंजर ट्रेनों का परिचालन समय पर नहीं किया जा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लेटलतीफी के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा सहित आस पास के ईलाकों के बच्चे पढ़ाई के लिए जमशेदपुर नहीं जा पाता है, वहीं मजदूर मजदूरी करने के लिए नहीं जा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.