पटना, अगस्त 4 -- बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी का किला ढह गया है। बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट गंवा दी है। पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर ने बीजेपी से यह सीट छीन ली है। बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह से जब इस हार की वजह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि जनता के बीच यह मैसेज गया है कि नीतीश कुमार को कुर्सी से हटा दिया गया और इसी वजह से जनता नाराज थी। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा, 'जनता में हवा उड़ा दिया गया है कि भाजपा वाला सब नीतीश कुमार के साथ ऐसा किया है। बात जो भी है। सभी नेता लोग तो यह कहते हैं कि दोनों ने मिलकर (JDU-BJP) ऐसा किया। लेकिन जनता में यह चर्चा है कि नीतीश कुमार को हटाया गया है। हमलोगों ने नीतीश...