जनता मिलन में 62 समस्याएं उठीं
चम्पावत, जून 24 -- चम्पावत, संवाददता। चम्पावत में बुधवार को जनता मिलन शिविर लगाया गया। इसमें पेयजल, बिजली समेत 45 समस्याएं उठीं। डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पेयजल, विद्युत, पेंशन, शौचालय निर्माण, सड़क, आयुष्मान कार्ड, कृषि, उद्यान, सिंचाई, उरेडा, समाज कल्याण और पूर्ति विभाग से संबंधित समस्याएं उठी। पाटन की हेमा भट्ट ने शौचालय नहीं होने की बात कही। खेतीखान निवासी भागीरथी देवी ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कानीकोट के नारायण खाती ने पेयजल समस्या की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं का समाधान करें निर्मला देवी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.