जनता मिलन में 49 शिकायतों पर हुई सुनवाई
चम्पावत, मई 11 -- सतीश जोशी़ चम्पावत। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास संबंधी कुल 49 शिकायतें एवं समस्याएं उठाई। डीएम ने विगत सप्ताह में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.