चम्पावत, जून 28 -- सतीश जोशी, टनकपुर। जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम मोहनपुर आमबाग निवासी पुष्पा भट्ट की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आमबाग रोड पर खुले नाले का गंदा पानी जलभराव के कारण उनके घर एवं भूमि में प्रवेश कर रहा है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर डीएम मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में मामले की तत्काल कार्यवाही करते हुये तहसीलदार पिंकी आर्य ने बताया कि सिंचाई विभाग की टीम द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में संबंधित नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। -- यह भी पढ़ें- जनता मिलन में शिकायत के बाद आमबाग में नाले की सफाई शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...