लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं को रखा। जनता मिलन के दौरान भूमि संबंधित, भवन की आवश्यकता, नया राशन कार्ड, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, विद्यालय में नामांकन सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सभी आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दिए शीघ्र निष्पादन के निर्देश यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 47 मामलों पर सुनवाई

हि...