जनता मजदूर संघ पर दायर याचिका खारिज: सिद्धार्थ
धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विरोधियों की ओर से जनता मजदूर संघ के झारखंड में निबंधन के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज कर दी गई है। अब एक ही जनता मजदूर संघ है, जिसके वे महामंत्री हैं। मालूम हो कि जनता मजदूर संघ के नाम पर नया निबंधन झारखंड में 17 जुलाई-2021 को कुंती गुट की ओर से कराया गया था। इससे पहले सूर्यदेव सिंह के समय बिहार राज्य में निबंधन था। झारखंड में कुंती गुट की ओर से निबंधन के खिलाफ यूनियन पर दावेदारी करते हुए बच्चा गुट की ओर से हाईकोट में याचिका दायर की गई थी। जनता मजदूर संघ के महामंत्री ने कहा कि विरोधियों की ओर से कोर्ट में जनता मजदूर संघ पर दावेदारी से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं किया गया और कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.