धनबाद, मई 21 -- प्रबंधन की नीतियों, कथित तानाशाही और वादाखिलाफी के विरोध में बुधवार को जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) ने पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जनाक्रोश सभा की। मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह का समर्थकों ने अभिनंदन किया। अध्यक्षता वार्ड 50 की पार्षद रीना महतो, संचालन सुबोध कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन बीरेंद्र तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि ने मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास हुआ तो जवाब देना आता है। रैयतों की जमीन से कोयला निकल रहा है, लेकिन हम पानी, बिजली व रोजगार की समस्या झेल रहे हैं। प्रबंधन जितना शोषण करेगा, संघर्ष उतना तेज होगा। मौके पर चंदन महतो, राम कृष्ण पाठक, कमाल खान, मृणाल कांत सिंह, शिव प्रकाश सिंह, चन्देश्वर सिंह, हेमंत चौधरी, योगेंद्र महतो, हरेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजू...