लखनऊ, सितम्बर 4 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को फिर आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि जनता भाजपा व उनके साथियों का एक्स वाई जेड करने का ठान चुकी है। कौन है अपना और कौन पराया यह जनता जान चुकी है। अखिलेश ने अपने पोस्ट में भाजपा के सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि सच्चाई तो ये है कि 'रामघाती और जनघाती' भाजपा के ख़िलाफ़ उमड़ा देशव्यापी जनाक्रोश देखकर भाजपा का हर साथी भाजपा से पल्ला छुड़ाना चाहता है और कहीं और जुड़ना चाहता है, लेकिन अब सबके दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं। इसी बात को समझकर अब भाजपा में भी उनका कोई मान-सम्मान नही रह गया है क्योंकि ये न अकेले जीत सकते हैं न दूसरी जगह जा सकते हैं। इसलिए भाजपा इनको दहाई सीटों के अंदर सम...