लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता अब भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है। इसी वजह से भाषण को म्यूट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अहंकार विवेक हर लेता है। अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि जनता ने भाजपाइयों का 'नारी वंदन' का सच कैमरे के सामने देख लिया है। भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी सभी लोगों की सामंती सोच में जब नारी के लिए ही कोई स्थान नहीं है तो नारी के मान-सम्मान के लिए क्या होगा। यह भी पढ़ें- जनता भाजपाइयों का भाषण नहीं सुनना चाहती: अखिलेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...