छपरा, जनवरी 28 -- 12 लहलादपुर के बाबा ढोढ़नाथ मंदिर के समीप वाले सरोवर के भिंडा पर अतिक्रमण कर लगायी गयी दुकानें लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार स्थित प्रसिद्ध बाबा ढोढ़नाथ मंदिर के समीप बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में नाराजगी है। स्थिति यह है कि मंदिर से सटे पवित्र सरोवर के चारों ओर भिंडा पर यानी किनारे-किनारे दुकाने लगा दी गई हैं। अतिक्रमण की वजह से न सिर्फ सरोवर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि उसकी पवित्रता पर भी संकट मंडरा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अनावश्यक कचरा, प्लास्टिक, जूठे पत्तल और अन्य अपशिष्ट सरोवर में फेंके जा रहे हैं। इससे पानी प्रदूषित हो रहा है और दुर्गंध भी फैलने लगी है। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.