सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को कम किराए में बेहतर बस सेवा देने के लिए एक जनवरी से शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा यात्रियों के अभाव के बीच ही सड़क पर दौड़ रही है। जिले में तीन रूटों पर संचालित इस बस सेवा में चालक व परिचालक निगम की ओर से निर्धारित लोड फैक्टर को नहीं ला पा रहे हैं। गौरतलब है कि परिवहन निगम ने एक जनवरी से मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा का संचालन शुरू किया है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को कम किराए में बेहतर यात्रा सुविधा मुहैय्या कराना है। वर्तमान में तीन रूटों पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पहला रूट सीतापुर- महमूदाबाद- रेउसा, दूसरा रूट सीतापुर से परसदा- मछरेहटा- कल्ली- नीमसार व तीसरा सीतापुर- सिधौली- महमूदाबाद है। जनता बस सेवा के लिए इन रूटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.