प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले में आगमन पर स्वागत किया। सोरांव हाईवे पर कुरगांव के सामने स्थित एक ढाबे पर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव के लिए जनता मन बना चुकी है। भाजपा राज में बदहाल किसान, बेरोजगार नौजवान के साथ सिर्फ समाजवादी पार्टी ही खड़ी है। महिलाएं असुरक्षा की भावना में जी रही हैं, अल्पसंख्यक समाज डरा हुआ है। सपा नेता ने कहा कि प्रदेश व देश की सत्ता से भाजपा सरकार को हटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ काम करना होगा। शिवपाल जगतपुर में एक शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आए थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.