प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का मन बना चुकी है। जार्जटाउन स्थित सपा के जिला कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्णण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया। यह भी पढ़ें- पीडीए पंचायत में सपाइयों का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में बदलाव का आह्वानमहंगाई और बेरोजगारी श्याम लाल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर जनता में नाराजगी है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। सपा बूथ स्तर से लेकर सदन तक पूरी तरह मजबूत है। पार्टी में टूट की अफवाह फैलाने वाले खुद अपनी जमीन तलाश रहे हैं। बैठक में सपा...