जनता पर महंगाई का हमला बंद करो : भाकपा माले
हल्द्वानी, मई 15 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। भाकपा माले ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी देश की मेहनतकश जनता, किसानों, मजदूरों, छात्रों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग पर महंगाई का सीधा हमला है। शुक्रवार को माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि एक तरफ देश पहले से बेरोज़गारी, महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, दूसरी तरफ सरकार ने तेल कंपनियों और बड़े कॉरपोरेट घरानों के मुनाफे बचाने के लिए जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। उन्होंने पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस लेने, पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए भारी केंद्रीय करों में कटौती करने व सार्वजनिक परिवहन और किसानों को विशेष राहत देने की मांग की की है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.