लखनऊ, मार्च 27 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश की आम जनता की चिंता करते हैं। जो वैश्विक परिस्थितियां हैं, उससे कच्चे तेल का दाम बढ़ा है। चौधरी ने कहा कि कंपनियां कहीं प्रोडक्शन कम न कर दें और आम जनता पर बोझ न पड़े, उसके नाते प्रधानमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। पेट्रोल व डीजल पर 10-10 रुपये ड्यूटी कम की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट यूपी और देश की दृष्टि से बहुत एतिहासिक साबित होगा। खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लोगों को इससे बहुत लाभ होगा।2027 में सपा का होगा सूपड़ा साफसपा पर हमला बोलते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशव...