लातेहार, मई 12 -- लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार प्रखंड परिसर के सभागार में विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज तिवारी, सीओ नंदकुमार राम सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की बेहतर सेवा, लापरवाही बर्दाश्त नहींबैठक का उद्देश्य जनता दरबार के दौरान पिछली बैठकों में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में यह सामने आया कि कई मामलों में कार्य प्रगति काफी धीमी है। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रकाश राम ने घोषणा की कि आगामी 12 जून को अंचल से संबंधित मामलों के समाधान के लिए विशेष जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। यह भी पढ़ें- बालूमाथ में विधायक प्रकाश राम का लगा जनता दरबार,...