पटना, मार्च 9 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूरी पार्टी और बिहार की 14 करोड़ जनता एक नई उम्मीद और विश्वास के साथ निशांत कुमार की ओर देख रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जिस न्याय के साथ विकास की नीति को आधार बनाकर बिहार को प्रगति, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा दी है, उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने की क्षमता और प्रतिबद्धता निशांत में भी दिखाई देती है।श्री कुशवाहा ने कहा कि निशांत की सादगी, सहजता, शालीनता और विनम्रता उन्हें विशिष्ट बनाती है। उनके व्यक्तित्व, विचार, आचरण और स्वभाव में हर दृष्टि से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि तथा जदयू की मूल सोच की झलक मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.