जहानाबाद, अप्रैल 11 -- अरवल, निज संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड का भविष्य हैं। पार्टी के हित में निशांत कुमार को बिहार की बागडोर संभालना जरूरी है। उक्त बातें उन्होंने शनिवार को अरवल में संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का निर्णय चाहे जो भी हो लेकिन जनता दल यूनाइटेड का भविष्य निशांत के हाथ में ही सुरक्षित है। बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी मेहनत के बल पर अपने पूरे जीवन में पारदर्शिता रखते हुए बिहार के विकास के लिए दिन-रात मेहनत किया। उसी प्रकार जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता के रूप में निशांत कुमार बिहार को और तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बि...