गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी औैर कहा कि 'चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा, सबकी भरपूर मदद की जाएगी।' मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जमीन कब्जा करने वाले दबंगों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजें। जनता दर्शन से पहले गोशाला में पहुंचकर सीएम योगी ने गोसेवा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.