लखनऊ, अप्रैल 7 -- नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को जनता दरबार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। महापौर ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.