अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, आवास, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में आज दर्शन के दौरान गौहनिया अयोध्या निवासी सुनिता गौड़ के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपनी 6 वर्षीय पुत्री के आधार कार्ड बनवाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर व एसएचओ गोसाईगंज तो कार्यवाही के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में चिकित्सा ...