श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में गुरुवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्या सुना। इस दौरन उन्हें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित आठ शिकायतें मिली। डीएम ने शिकायतों को समय से निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक खुद जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.