जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायत
श्रावस्ती, मई 12 -- श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्या सुना। इस दौरान डीएम को विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 18 शिकायतें प्राप्त हुई। इस पर डीएम ने मिली शिकायतों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय में सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.