जनता दर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं
मथुरा, जून 20 -- जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने मंडी चौराहा स्थित अपने आनंदधाम कॉलोनी आवास और केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्य रूप से बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें नाली और खड़ंजा निर्माण, सुचारू बिजली आपूर्ति, जलभराव की गंभीर समस्या, गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की बदहाली शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। जिन शिकायतों का हल तुरंत संभव नहीं था, उनके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आम जनता की समस्याओं का निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.