बरेली, मई 2 -- बरेली। लोगों की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह का निर्देशन ने अब जिले की सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू की गई है लाइव मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय से सीधे की जाएगी। इस व्यवस्था की शुरुआत शनिवार से हो गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सभी तहसीलों में सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन का आयोजन किया जाए। शनिवार को जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि निस्तारण में कहीं...