गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने भूमाफियाओं पर सख्ती के निर्देश दिए। कहा कि सभी भूमाफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज करें और जेल भेजें।जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी और कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का समाधान होगा। सबकी भरपूर मदद की जाएगी। सीएम ने इलाज के लिए आए लोगों को आश्वासन दिया कि धन के अभाव में किसी का उपचार रुकेगा। यह भी पढ़ें- जनता दर्शन : भू माफियाओं पर केस दर्ज कर जेले भेजें : योगी उन्होंने अफसरों से कहा कि एस्टीमेट भेजवाएं, तत्काल धन उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...