जहानाबाद, मार्च 13 -- जहानाबाद। शुक्रवार को एसपी अपराजित लोहान के कार्यालय कक्ष में विभिन्न इलाके से 18 फरियादी आये। लोग अपनी समस्या को लेकर आये थे। एसपी ने सभी से आवेदन लिया, उनकी समस्याएं सुनी। त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शुक्रवार को हीं लाइन डे के दिन पुलिस केंद्र में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के विभिन्न समस्याओं को एसपी ने सुना और उसके समाधान हेतु संबंधित शाखा को निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...