औरंगाबाद, मार्च 13 -- औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के तहत जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी। डीएम ने विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कुल 74 परिवादियों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, जमाबंदी, आवास योजना, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता से जुड़े विषय शामिल रहे। परिवादों को पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.