अररिया, मई 8 -- अररिया, संवाददाता सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान कुल 68 मामलों की सुनवाई की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में प्राप्त मामलों में फसल क्षति, नल-जल योजना के ऑपरेटरों का लंबित मासिक भुगतान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना, शिक्षा विभाग में कथित फर्जी बहाली, आंगनबाड़ी सेविका चयन, वासगीत पर्चा की जमीन पर कब्जा, जमीन निबंधन से संबंधित समस्याएं सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.