बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ विवेक कुमार ने गली-नाली और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की ओर से कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आपसी सहमति से छह मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सीओ ने बताया कि लंबित तीन मामलों पर अगले सप्ताह दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह बनाकर निष्पादन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.