अररिया, मार्च 14 -- अररिया, संवाददाता समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में शुक्रवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 58 परिवाद दर्ज कराए गए, जिनमें सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े पाए गए। जनता दरबार में आए आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। दुलारी देवी ने निजी जमीन पर अतिक्रमण कर धमकी देने की शिकायत की। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.