जनता दरबार में 50 से अधिक मामलों का निष्पादन
जहानाबाद, मार्च 17 -- अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद के सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के द्वारा जनता दरबार लगाकर जनता की समस्या सुनी गयी। जनता दरबार में 112 फरियादियों ने अपने-अपने फरियाद नगर परिषद अध्यक्ष के समक्ष रखा। जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने सभी मामले को गंभीरता पूर्वक एक- एक कर सुनवाई की। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में आए 50 से अधिक मामले का निष्पादन किया गया है। शेष मामले जैसे इंदिरा आवास में राशि नहीं रहने एवं अन्य मामले को निष्पादन करने का भरोसा दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से नाली- गली, पीसीसी निर्माण कराने, पीएम आवास की किश्त दिलाने आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए। नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा सभी फरियादियों को भरोसा दिया कि आपकी समस्या हर हाल में निष्पादन किया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद के कई पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.