बिहारशरीफ, दिसम्बर 19 -- जनता दरबार में 49 मामलों का निपटारा शेखपुरा, निज सम्वाददाता। डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में जनता दरबार लगाया गया। कुल 49 मामलों का निपटारा किया गया। अधिकांश मामलें जमीन संबंधी, जन्म प्रमाण पत्र बनाने, गलत बिजली बिल देने, पेंशन, अतिक्रमण आदि से जुड़े रहे। डीएम ने लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ऑपरेटरों का मानदेय निष्पादित कराते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यों का निपटारा ससमय करें। मौके पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.