बोकारो, जून 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं व शिकायतों की क्रमवार सुनवाई की। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कुल 47 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान शिक्षा, राजस्व, बीएसएल, चास अंचल, नगर परिषद फुसरो, भूमि विवाद, सहकारिता, विद्युत, डीपीएलआर, चास एवं चंद्रपुरा अंचल तथा आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न मामलों पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर ...