मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- कटरा। बीआरसी कटरा में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान एवं विसंगति के बकाए वेतन समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। डीडीओ रेवती रमन पाठक ने बताया कि जनता दरबार में कुल 23 शिक्षकों ने आवेदन देकर वेतन विसंगति समेत कई तरह के बकाए वेतन भुगतान की मांग की है। जल्द ही सभी मामलों का निबटारा किया जाएगा। इस मौके पर बीईओ वंदना कुमारी, संजय रजक, गणेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.