रांची, अप्रैल 28 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार को नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कुल 206 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूमि संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए ऑनलाइन पंजी-2 सुधार, प्लॉट संख्या अंकन, दाखिल-खारिज और म्यूटेशन से जुड़े मामलों का समाधान किया गया। कई आवेदकों को मौके पर ही शुद्धि पत्र भी प्रदान किए गए। निष्पादित आवेदनों में 26 आवासीय, 36 जाति, 53 आय, 2 पारिवारिक सदस्यता, 6 वसुधा सुधार, 68 दाखिल-खारिज, 9 तत्काल आय, 5 परमिशन और 1 आश्रित प्रमाण पत्र शामिल हैं। यह भी पढ़ें- प्रखंड मुख्यालयों में बरसी राहत, पेंशन से लेकर प्रमाण पत्र तक का निष्पादन अंचल अधिकारी राजेश ...