अररिया, जून 21 -- पलासी (ए.सं.)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। भूमि विवाद विवाद से संबंध मामले को लेकर जनता दरबार में कुल 15 मामले में सुनवाई करते हुए सात मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सीओ सुशील कान्त सिंह ने देते हुए बताया कि जनता दरबार में भूमि संबंधी 15 मामले की सुनवाई की। इसमें दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य स्थापित कर सात मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, आरओ विदिशा सिंह, अंचल नाजिर संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार 14 मामलों की सुनवाई, पांच का निष्पादन यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 04 मामलों का निष्पादन यह भी पढ़ें- भूमि विवाद मामलों की सुनवाई तेज, कई मामलों में कार्रवाई के न...