पूर्णिया, मार्च 8 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा अंचल क्षेत्र में भूमि विवाद के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आयोजित जनता दरबार में इस सप्ताह 11 मामलों का निपटारा किया गया। हालांकि पांच मामले अभी भी लंबित हैं। अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार के माध्यम से दोनों पक्षों के कागजात की जांच और आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान कराया जा रहा है। अंचल अधिकारी ने बताया कि वर्तमान सप्ताह में धमदाहा थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया, जबकि पिछले सप्ताह के 10 मामले लंबित थे। इस प्रकार कुल 11 मामलों में से छह मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि पांच मामले अभी लंबित हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र से इस सप्ताह एक नया मामला आया था और पिछले सप्ताह के दो मामले लंबित थे। कुल तीन मामलों की सुनवाई कर सभी का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.